टाट MEANING IN ENGLISH - EXACT MATCHES
Usage : march 2, 2002, the day of the sacking, was current reality. 2
पुं० [अनु०] १. पटुए, सन आदि की डोरियों से बुनकर तैयार की हुई मोटी कपड़े की तरह की वह रचना जो प्रायः बिछाने, परदों आदि के रूप में टाँगने और बाहर भेजा जानेवाला माल बाँधने आदि के काम आती है। पद–टाट में मूँज का बखिया=एक भद्दी चीज की सजावट में लगी हुई दूसरी भद्दी चीज। टाट मे पाट का बखिया=एक भद्दी चीज की सजावट में लगी हुई दूसरी बढिया चीज। २. एक ही बिरादरी के वे सब लोग जो मध्ययुग में पंचायतों आदि के समय एक ही टाट पर बैठा करते थे। ३. उक्त के आधार पर कोई उप-जाति या बिरादरी। पद–टाट बाहर=जो किसी उप-जाति या बिरादरी से निकाला या बहिष्कृत किया गया हो। ४. महाजनों, साहूकारों आदि के बैठने की गद्दी और उसके आस-पास का बिछावन जो एक टाट के ऊपर बिछा हुआ होता है, और जिस पर बैठकर वे रोजगार या लेन-देन करते हैं। जैसे–अपने टाट पर बैठकर किया जानेवाला सौदा अच्छा होता है। मुहावरा–(महाजन या साहूकार का) टाट उलटना=दिवालिया बनकर पावनेदारों का भुगतान बंद कर देना। जैसे–लक्षणों से तो ऐसा जान पड़ता है कि दस-पाँच दिन में वह टाट उलट देगा। ५. टाट की वह थैली जिसमें एक हजार रुपये आते हैं। ६. महाजनी बोलचाल में एक हजार रुपये। जैसे–इस मुकदमें में चार टाट लग गये। वि० [अं० टाइट] अच्छी तरह कसा, बैठाया या जमाया हुआ। (लश०)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है
टाट (Tat) meaning in English (इंग्लिश मे मीनिंग) is SACKING (टाट ka matlab english me SACKING hai). Get meaning and translation of Tat in English language with grammar, synonyms and antonyms by ShabdKhoj. Know the answer of question : what is meaning of Tat in English? टाट (Tat) ka matalab Angrezi me kya hai ( टाट का अंग्रेजी में मतलब, इंग्लिश में अर्थ जाने)
Tags: English meaning of टाट , टाट meaning in english, टाट translation and definition in English.